Wednesday, November 25, 2020

लिच्छा



 
कोलकत्ता नाम का कोई रेल्वे स्टेशन नही है. कोलकत्ता जाने वाली ट्रेन हावड़ा स्टेशन पर जाकर रूकती है. हावड़ा से पहले एक स्टेशन आता है लिलुआ. हावड़ा जाते वक्त हमेशा मै लिलुआ को खिड़की से ही देखता था. लिलुआ मे कभी गाड़ी नही रूकती थी. टैन मे साथी यात्री बताते है कि लिलुआ आने के लिए आपको पहले हावड़ा उतरना होगा ओर फिर वहां से लोकल मे लिलुआ आना होगा. मुझे इस मित्र के घर फंक्शन मे लिलुआ जाना था. हावड़ा की टेन मे लिलुआ स्टेशन आया तो बीच मे बड़ा मन हुआ उतरने का पर गाड़ी कहां रुकने वाली थी. गाड़ी तो सीधे हावड़ा जाकर रूकी. हावड़ा स्टेशन से  लोकल मे बैठकर हम लिलुआ आये.

लिलुआ एक छोटा सा जंक्शन है. दो प्लेट फार्म है और एक पुल. मै सामान लेकर पटरियों के ऊपर से आ गया बाकि लोग पुल से नीचे आये. लिलुहा दो भागो मे बंटा हुआ है. स्टेशन के एक तरफ बहुत बड़ा शहर और दूसरी तरफ एक कस्बा. मेरे मित्र  का मकान कस्बे मे था. हम लोग रिक्शा करके मित्र के घर पहुंचे.  मित्र का घर बाजार से थोड़ा दूर था. एक लंबी अंधेरी गली के बाद  मित्र का घर था. हम लोग शाम को पहुंचे थे. 

फंक्शन दो दिन बाद था. रात को बातो की महफिल सजी. देर रात तक मतलब अगले दिन की भोर तक बाते और हंसी मजाक चलती रही. दूसरे दिन शाम को चार बजे नींद से उठे.

मित्र फंक्शन की तैयारी मे व्यस्त था. मित्र का भाई वरूण मेरे साथ था. शाम को वरूण के साथ बाजार घूमने निकला. छोटा कस्बा था इसलिए दुकाने भी छोटी थी. कोई बड़ा शो रूम नही था. वरूण के साथ पैदल चलते चलते स्टेशन तक आ गये. स्टेशन के नजदीक ही एक इडली डोसा का ठेला था. ठेले पर भीड़ बहुत थी जो बता रही थी कि इसका इडली डोस बहुत फेमस है.  हम लोगो ने भी वहां इडली डोसा लिया. इतने स्वादिष्ट इडली बोले पहली बार खाये थे. भरपेट नाश्ता कर लिया था. कस्बा छोटा ही था इसलिए वही से वापिस लौट लिये. रात को भी दुकाने ज्यादा देर तक खुली नही रहती. हम लौट रहे थे तब तक दुकाने बंद होने लगी थी. भेल मुड़ी, फल सब्जी और चाय के ठेले वाले खड़े थे. 

हम घर की तरफ लौट रहे थे. एक बच्ची ने सड़क के बीच मे आकर रास्ता रोक लिया. वह बच्ची बारह तेरह बरस की रही होगी. टी शर्ट और लंबा स्कर्ट पहने थी. बहुत मीठी आवाज मे बोल रही थी.कह रही थी हमारी भेल मुड़ी खाकर जाइये. एक बार खाओगे बार बार खाओगे. लिलुहा की प्रसिद्ध मुड़ी से तैयार भेल मुड़ी. हाथ मे भेल मुड़ी की प्लेट लिए वो मनुहार कर रही थी. हम लोग भरपेट इडली डोसा खाकर आये थे. हम लोगो की भेल मुड़ी खाने की कोई इच्छा नही थी. वो बच्ची बार बार मनुहार कर रही थी. मनुहार करते वक्त वो मुस्कुराती तो उसके गालो मे डिंपल पड़ जाते.  उस बच्ची की किशोरवय मासूमियत देखकर मुझ से रहा नही गया. वरूण के साथ उसके ठेले पर गये. भेल मुड़ी उस बच्ची का बापू बना रहा था. भेल मुड़ी वाकई बहुत स्वादिष्ट थी. ईच्छा नही होने पर भी हमने एक प्लेट खा ली. मैने इतनी स्वादिष्ट भेल मुड़ी कभी खायी नही थी. हम वहां से निकल लिये वो बच्ची फिर से सड़क पर लोगो की मनुहार कर रही थी.

वरूण ने कोलकत्ता घूमने को कहा था परन्तु मेरा मन इस कस्बे मे लग गया था. यहां घूमने को खास नही था परन्तु यहां के लोग प्यारे थे. मित्र और उसका भाई फंक्शन की तैयारी करते तो हम लोग भेल मुड़ी खाने निकल जाते.  उसी ठेले पर. उस बच्ची के ठेले पर. हम लोग ठेले के नजदीक रखी बैंच पर बैठ जाते. वो बच्ची हमारे लिए भेल मुड़ी लाती. मैने उस बच्ची से नाम पूछा. उसने अपना नाम लिच्छा  बताया. लिच्छा मुस्कुराते हुए बहुत प्रेम से भेल मुड़ी खिलाती. लिच्छा के मासूमियत भरे प्रेम से भेल मुड़ी और स्वादिष्ट हो जाती. भेल मुड़ी खाने के बाद हम पैदल घूमते हुए स्टेशन तक निकल जाते. स्टेशन के पास ही एक सिनेमा हाल था. सिनेमा हाल मे कोई ज्यादा भीड़ नही होती थी. सिनेमा हाल के बाहर भी चाय और गोलगप्पो के ठेले लगे होते थे.

दो दिन हो गये थे लिलुहा आये हुए. दो दिन मे क ई बार लिच्छा के ठेले पर हो आया था.कल मित्र का फंक्शन था. तैयारियों जोरो पर थी. मै भी तैयारियो मे हाथ बंटा रहा था. जिस भवन मे कार्यक्रम होना था उसके ठीक सामने ही लिच्छा का ठेला था. जब भी खाली होता लिच्छा के ठेले पर बैठ जाता. लिच्छा और उसके बापू से बाते करता रहता. उसके बापू ने बताया कि लिच्छा स्कूल नही जाती. उनके यहां लड़कियो को स्कूल नही भेजते. लिच्छा उसकी ठेले पर बहुत मदद करती है.

आज फंक्शन था. सुबह से ही बहुत काम था. शाम को खाना था. कोलकत्ता से काफी मेहमान आने वाले थे. बहुत बड़ा शामियाना लगाया गया था. शामियाने को सजाया जा रहा था. जब तक शामियाने को सजाया जा रहा था, मै भवन के बाहर खड़ा था. बाहर लिच्छा खड़ी थी. लोगो की मनुहार कर रही थी. इस समय सड़क पर भीड़ नही थी. यहां दोपहर मे सड़क सुनी हो जाती थी. यहां दोपहर मे सारी दुकाने बंद हो जाती है. कभी कोई सड़क पर आदमी दिखता तो लिच्छा सड़क पर आ जाती. अभी सड़क पर कोई नही था. वो मेरी ओर आयी. मनुहार के लिए हाथ उठाकर रोककर दिए. मैने पूछा- आज मेरी मनुहार नही करोगी.

बाउजी आप तो रोज आते हो. लिच्छा ने कहा.

मैने पूछा - तुम नही खाती हो भेल मुड़ी.

मुझे पसंद नही.

तुम्हे क्या पसंद है.

मुझे तो चकलेट पसंद है बड़ी वाली.

खायी हुई है बड़ी वाली चाकलेट.

हां भाई की शादी मे खायी थी.

भाई अब कहां रहता है.

वो बताने लगी तब तक बापू ने आवाज दे दी. वो ठेले पर चली गयी. मै भी शामियाने की तैयारी देखने भवन मे चला गया. 

शाम को फंक्शन था. कोलकत्ता से काफी मेहमान आये. मेरे मित्र ने मुझे सबसे मिलवाया. मित्र ने खाने मे खास बंगाली मिठाईयां बनवायी. मधुर संगीत के साथ हमने फंक्शन का आनंद लिया.

अभी तीन चार दिन मे लिलुहा मे ही था.  मित्र के साथ कोलकत्ता घूमने चला गया. दो दिन कोलकत्ता मे ही बिताये थे. कोलकत्ता मे खूब चीजे खायी परन्तु लिच्छा की भेल मुड़ी जैसा स्वाद कही नही था. यात्रा का एक दिन और था. भेल मुड़ी कानून के लिए जल्दी से हम लिलुहा आ गये. रात हो चुकी थी. अगले दिन शाम को रवानगी. अगले दिन सुबह भेल मुड़ी खाने के लिए निकला. सोचा कुछ मुड़ी घर के लिए भी ले लुंगा. फिर ख्याल आया कि आज निकल रहे है तो लिच्छा को कुछ गिफ्ट दे आऊं. कस्बे की दुकानो मे बड़ी वाली चाकलेट लेने गया लेकिन कही नही मिली. मित्र ने बताया कि वह चाकलेट स्टेशन के उस पार माल मे मिलेगी. मै मित्र के साथ स्टेशन के उस पार गया. स्टेशन के पार की दुनिया कस्बे की दूनिया से अलग थी. बाजारो मे भीड़. बड़े बड़े माल. मित्र मुझे यहां के प्रसिद्ध सुपीरीयर माल ले गया. यह माल बहुत आकर्षक था. मैने वहां कुछ फोटो भी खींचे. फिर चाकलेट सेक्शन से लिच्छा के लिए एक बड़ी चाकलेट ली. आज शाम की गाड़ी थी. इसलिए जल्दी निकलना था. हम जल्दी से माल से निकलकर स्टेशन आ गये. स्टेशन को पार कर वापिस कस्बे मे आ गये. मै जल्दी से लिच्छा की भेल मुड़ी खा लेना चाहता था. हम जल्दी जल्दी चलकर लिच्छा के ठेले तक आये. लेकिन यह क्या. वहां ठेला नही था. इधर उधर देखा ठेला कहीं नही था. पास की दुकान मे पूछा उसने बताय- दो दिन से ठेले वाला नही आ रहा है. कल उसकी बेटी लिच्छा की शादी थी.

मै हैरान था बच्ची की शादी? मैने फिर पूछा उस लड़की की कि जो उसके साथ ठेले पर काम करती थी. दूकानदार ने कहा - हां. 

उसकी हां ने मेरे पैर जमा दिये. ऐसा लगा हाथ मे पकड़ी हुई चाकलेट पिघल रही थी.

---

Monday, August 31, 2020

किस्सा दरवाजे का

मेरा घर बहुत पूराना था. घर मे दो ही कमरे थे. एक आगे और एक पीछे. आगे वाला डड्रांईग रूम था. इसे स्टोर रूम या बैड रूम भी कह सकते थे. हम चार भाई बहिन थे. बड़ा वाला अपनी मस्ती मे इधर उधर घूमता रहता था. हमे लगता कि वो अपने बड़े होने का मजा ले रहा है. हम तीनो घर मे ही रहते थे. मै घर की देहरी पर झुककर बाहर की ओर देखता रहता. मेरी छोटी बहिन देहरी पर खड़े होकर बाहर की तरफ देखती रहती. क ई बार वो फिसलकर गिर जाती. फिर पास के अंकिल उसे उठाकर मां को दे देते. इसलिए मां जब भी खाना बनाती तो वो दरवाजा बंद कर देती. दरवाजा भी घर की तरह पूराना था. दरवाजे मे जगह जगह छेद थे. मां दरवाजा बंद करती तो हम बंद दरवाजे के पीछे बैठे रहते. यहां भी हम खेल कर लेते. दरवाजे के छेदो मे से सुबह सुबह सूर्य की रोशनी एक धार मे आती. सूरज की रोशनी मे हम क ई छोटे छोटे कीटाणुओं को देखते. कभी सूरज की रोशनी की धार मे अंगुली रखते कभी बहते हुए कीटाणुओं को देखते.
यह दरवाजा हमारे लिए हमेशा से ही खेलने का साधन रहा. यह हमारा साथी था. कभी सूर्य ग्रहण होता तो मां घर का दरवाजा बंद कर देती. पापा दफ्तर जाते थे. मां सूर्य ग्रहण के समय अंदर वाले कमरे मे बैठकर माला फेरती. बड़े वाला मां को चकमा देकर अपने दोस्तो के साथ निकल जाता. हम तीन भाई बहिन बंद दरवाजे के पीछे बैठ जाते. हमारे लिए वही दरवाजा खेल बन जाता. दरवाजे के छेद मे से सूर्य की परछाई पड़ती हम हथेली पर ग्रहण वाले सूर्य की परछाई देखते. इस तरह से उस दरवाजे के जरिये हम सूर्य ग्रहण देखते.
दोपहर मे घर मे हम बच्चे अकेले होते थे. पापा अपने दफ्तर मे और मां महराज जी की बेची मे सत्संग मे होती थी. फिर घर पर हम अकेले धमाचौकड़ी मचाते. दोपहर मे कभी कभार घर की मालकिन आती. हमारा घर किराये का था. मकान मालकिन आकर दरवाजे के बीच मे बैठ जाती. फिर हम बच्चो को डांटती रहती. हम बच्चे कोशिश करते कि वह जल्दी से चली जाये. एक दिन दोपहर मे हम छत्त पर खेल रहे थे. भाई ने दूर से ही देख लिया कि मकान मालकिन आ रही है. बड़े वाला भाई थोड़ा ज्यादा ऊधमी था. उसने दरवाजे के एक पल्ले को चूड़ी मे से निकाल कर बीच मे आडा पटक दिया. फिर हम छत्त पर खड़े है गये. बूढ़ी मालकिन लकड़ी के सहारे हमारे घर तक आयी. उसने आडे पड़े हुए दरवाजे के एक पल्ले को देखा और फिर ऊपर हमारी ओर देखा. फिर चली गयी. हम बहुत खुश हुए. भाई ने वापिस दरवाजे का पल्ला चूड़ी मे लगा दिया.
शाम को बाहर चौक मे खेलते वक्त देखा कि पापा घर के बाहर खड़े है. मैने नजदीक जाकर देखा. एक कारीगर बैठा लकड़ी छिल रहा था. मैने पाप से पूछा तह क्या हो रहा है? पापा ने बताया- मकां मालकिन हमारे लिए नया दरवाजा  लगवा रही है. मै उस कारीगर को काफी देर तक देखता रहा. वो बार बार दरवाजे का नाप लेता और फिर लकड़ी छिलने लग जाता. देर रात तक वह काम करता रहा. फिर मेरे को नींद आ गयी. सुबह उठते ही दौड़कर दरवाजे तक गया. अब नया दरवाजा लग गया था. उस दरवाजे मे कोई छेद नही था. मै दौड़कर छत्त पर गया. छत्त पर पुराना दरवाजा पड़ा था. उस दरवाजे को मैने ऊपर से नीचे तक देखा. फिर बंद दरवाजे के पीछे आकर बैठ गया. अब वहां कोई रोशनी नही थी.
---



Sunday, August 2, 2020

अनामिका






    मै पहली बार कोलकत्ता जा रहा था। किसी महानगर की मेरी यह पहली यात्रा थी। मेरा सीए के एग्जाम का सेंटर था। पापा ने सेंटर कोलकत्ता का भर दिया था। कोलकत्ता मेरे दूर के रिश्ते के चाचाजी रहते है। पापा ने कहा कि एक महीने पहले चले जाना ओर एक महीने वही रूक कर तैयारी कर लेना। मन मे कोलकत्ता देखने का भी कौतुहल था।  पापा ने कोलकत्ता के बारे मे बहुत सी बाते बताई थी वो सब मेरे माथे मे थी। कहते है कि कोलकत्ता मे दिन तड़के चार बजे ही निकल आता है।इस बात को तो मै अब देख सकता था। गाड़ी तीसरे दिन सुबह 5 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचती है। ट्रेन हावड़ा के नजदीक थी। दिन निकल चुका था । खिड़की से खेतो मे सूरज की किरणे दिखाई दे रही थी। गाड़ी बिलकुल राईट टाईम पर स्टेशन पहुंच गयी थी। जैसा पापा ने कहा था स्टेशन पर बहुत भीड़ थी। प्लेटफार्म लोगो से ठसाठस भरा था। भीड़ मे मै भी अपना सूटकेस और बैग लेकर उतर गया। हावड़ा स्टेशन पर ही आप निजि गाड़ी ला सकते है। प्लेटफार्म के एक किनारे लोगो की निजि गाड़ियां खड़ी थी। लोग अपना सामान गाड़ियो मे रख रहे थे। मै भीड़ मे खड़ा चाचाजी के लड़के की राह देख रहा था। मेरा फोन भी डिस्चार्ज हो गया था। मै अपने कोच के सामने ही खड़ा था। महानगर के  नाम से ही मन मे थोड़ा डर भी था। सोच रहा था कि भाई नही पहुंचा तो मै क्या करूंगा। इसी उधेड़पन मे था कि भाई ने मुझे देख लिया। पहले हम दोनो गले मिले। भाई ने मेरा बैग उठाया और हम चलकर स्टेशन से बाहर आ गये। स्टेशन के बाहर भी बहुत भीड़ थी। हम लोग टेक्सी स्टेण्ड की ओर गये। भाई ने टैक्सी किराये की और हम टैक्सी मे बैठकर घर की ओर रवाना हो गये टैक्सी की खिडकी से मै शहर को देख रहा था। भाई मुझे बता रहा था। हमारी टैक्सी हावड़ा ब्रिज से निकली तो भाई ने बताया कि यह हावड़ा ब्रिज हे जो सबसे पूराना है और बिना किसी खंभे बना है। मै आश्चर्य से हावड़ा ब्रिज देखता रहा। जल्द ही हमारी टैक्सी एक सड़क के किनारे रुकी। टैक्सी से उतर कर हम एक गली मे गये। गली मे दोनो ओर गगनचुम्भी बिल्डिग्स थी। हमलोग इन बिल्डिंग्स को बाड़ी कहा करते है। गली मे एक बाड़ी मे गये। सुन रखा था बाड़ियो मे रहने के लिए छोटे छोटे कमरे होते है और पूरी बाड़ी मे एक दो ही टायलेट होते है। यह सोचकर मै डर रहा था। बाड़ी मे अंधेरा ही अंधेरा दिख रहा था।हम लोग सीढ़ियो से ऊपर चढ़ते रहे। सीढ़ियो मे एक बल्ब की मद्धम रोशनी आ रही थी। हर एक मंजिल पर लोग रह रहे थे। कोई खाना बना रहा था तो कोई कपड़े सूखा रहा था। हम बसे ऊपर चौथी मंजिल पर आ गये। यह बाड़ी की आखिरी मंजिल थी। यह खुली छत्त थी एक ओर एक लाईन मे पांच कमरे मे थे। यही चाचाजी का घर था। इस छत्त से चारो ओर बड़ी बिल्डिग्स दिखाई दे रही थी। मैने चाचा और चाची के पैर छुए। भाई ने मुझे मेरा कमरा बताया। कमरा इतना था कि उसमे मै केवल सो सकता था। यह जानकर खुशी हुई कि चाचा के स्वंय के टायलेट थे। पहले दिन मैने चाचा और चाची के साथ खूब बाते की। यहां जैसे सुबह जल्दी होती है वैसे ही रात भी जल्दी हो जाती है। मै रात को अपने कमरे मे लेट गया। तभी जोर से किसी लड़की के खिलखिला कर हंसने की आवाज आयी। मै बैठ गया। सामने देखा। एक कमरे मे एक लड़की खिलखिलाकर हंस रही है। मुझे बैठा देखकर भाई आ गया । भाई ने बताया कि ये अनामिका है। ये लड़की अपने भाई और मां के साथ सामने के कमरो मे रहती है। यह बात बात पर खिलखिलाती रहती है। यह विडो है। शादी के पहले ही साल...। कोई नही तुम सो जाओ। मै कुछ देर तक सामने के कमरे मे लड़की को देखता रहा । 
    सुबह आंख खुली तो सामने वही लड़की दिखाई दी और इस बार भी खिलखिला रही थी। मेरा आज कोलकत्ता मे पहला दिन था। मुझे पूरा एक महीना यहा रहना था। पहले दिन नाश्ते मे चाचाजी ने मेरे लिए कोलकत्ता की स्पेशल कचौरी मंगवायी। ये छोटी छोटी बिना मशाले की कचौरिया होती है जिसे आलू की सब्जी डालकर खायी जाती है। पहले दिन चाचा जी ने खाने के बराबर नाश्ता करवा दिया। भाई ने कहा दिनभर आराम करो शाम को घूमने चलेगे। चाचा और भाई दोनो काम पर चले गये। मै अपने कमरे मे। कमरे से दिख रहा था लड़की तैयार होकर अपने कमरे से बैग लेकर निकली। उसने आसमानी कलर की बंगाली साड़ी पहनी थी। अपनी मां को हाथ से बाय बाय करके निकल गयी। मै दिनभर सोता रहा। शाम को भाई जल्दी आ गया। दोनो तैयार होकर कोलकत्ता घूमने के लिए निकले। सीढ़ियो से उतर रहे थे तो सामने वाली लड़की ऊपर चढ़ रही थी। मेने उसकी और उसने मेरी ओर देखा । फिर दोनो आगे चल दिए. सड़क पर बहुत भीड़ थी जैसे लोगो का हुजुम कही जा रहा हो। भाइ ने बताया यहां तो रोज ऐसा ही होता है। सड़क के नीचे मैट्रो थी। सड़क के ऊपर दो पुल थे। दोनो पर ट्रेफिक था। सड़क पर सभी तरह के वाहन घल रहे ते ट्राम भी सड़क पर बिछी पटरियो पर दूसरे वाहनो की तरह ही चल रही थी। हम दोनो सड़क के किनारे खड़े थे। घण्टी बजाती हुई ट्राम आई। हम दोनो भाई ट्राम मे चढ़ गये। ट्रेन के एक कोच की तरह थी ट्राम। कंडक्टर आने पर भाई ने कह दिया दो विक्टोरिया। कंडक्टर ने दो टिकिट काट दिए। मै ट्राम की खिड़की मे से शहर देख रहा था। मुझे ऐसा लग रहा था जैसे किसी गांव से मै बड़े शहर मे आ गया हुं। यह महानगर हर वक्त  दौड़ता रहता है। ट्राम से उतरकर  हम थोड़ी दूर तक पैदल चलकर विक्टोराया पहुंचे।  अ़ग्रेजो द्वारा बनाया गया यह रमणीय स्थल था। विक्टोरिया के अंदर जाकर देखने का समय समाप्त हो चुका था। अंदर पार्क मे रंगीन फव्वारे चल रहे थे। उसके किनारे गोलाई मे बेंचे लगी थी पूरे पार्क मे मद्धम रोशनी थी। लगभग हर बेंच पर लड़के व लड़कियां एक दूसरे के हाथ थामे बैठे थे। हमारे शहर मे ऐसे दृश्यो की कल्पना करना मुश्किल था। हम रंगीन फव्वारो को घूमकर देख रहे थे। एक जगह मे कुछ रूका ।भाई के पीछे देखने पर मै वापिस चल पड़ा। मुझे लगा कि कमरे के  सामने वाली लड़की किसी के साथ बेंच पर बैठी थी। परन्तु भाई के आने पर लगा वैसी ही कोई और लड़की होगी। फिर हम बाहर आ गये। बाहर क ई प्रकार के ठेले लगे थे। हम लोगो ने तरह की चीजे खायी। फिर हम लौट पड़े। आते वक्त हम टैक्सी से आये| घर पहुंचने तक हम थक गये |  मै सोने के लिए कमरे मे चला गया| कपड़े बदलकर लेटने लगा |सामने वाले कमरे मे से फिर खिलखिलाने की आवाज आई। मैने अपनी गर्दन ऊंची करके देखा। अनामिका अपना चेहरा ऊपर करके खिलखिला रही थी। पास में उसका भाई और मां बैठी थी। अनामिका के हाथ मे पानी का गिलास था। जिसका आधा पानी वह पी चुकी थी। हंंसते हुए पानी का गिलास लिये वस बाहर आयी। मेरे कमरे की ओर एक क्षण देखा और वापिस अपने कमरे मे चली गयी। मै कुछ देर अनामिका के बारे मे सोचता रहा । फिर नींद आ गयी।

    मैं यहां भी अपने शहर की तरह ही उठता। यह भूल जाता कि मै कोलकत्ता आया हुआ हूं और यहां दिन जल्दी निकलता है। आज नींद से जागा तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चाचा जी और भाई काम के लिए निकल चुके थे। चाची जी घर पर थी। चाची जी ने चाय के लिए पूछा। मैने चाय के लिए हामी भर दी । मै कमरे से निकल कर छत्त के मुंडेर तक आ गया। अनामिका कपड़े सूखाने के लिए आई। उसने कपड़े सूखाते हुए टेढी नजर कर पूछा- घूमने आये हो।
    नही। परीक्षा देने।
    किसकी?
    सीए की।
    कब है।
    इस महीने के लास्ट मे।
    आप आज काम पर नही गयी?
    आज वीकली रेस्ट है। उसने अपने चेहरे पर आये बाल कान के पीछे करते हुए कहा।
    बाते होने लगी तो मैने पूछ ही लिया- आप ह़सती बहुत है।
    क्या आपको हंसने वाले लोग पसंद नही है।
    नही ऐसी बात नही है।
    तो फिर कैसी बात है।
    वो आप जोर........।
    वो मुस्कुराते हुए बोली- तो फिर आपको एसे भी पसंद नही। वैसे भी पसंद नही। कहते हुए खिलखिलती हुई अपने कमरो की तरफ चली गयी. कुछ देर उसे जाते हुए देखता रहा। चाची जी चाय ले आयी थी। मै चाय नाश्ता करने लग गया। दिनभर पढ़ता रहा कही नही गया।
    दो दिन तक मै कही नही गया। तीसरे दिन शाम को भाई मुझे बड़ा बाजार ले गया। हम बाड़ी से नीचे उतर कर सड़क पर आ गये थे। भाई ने एक हाथ रिक्शा वाले को रोका। दोनो रिक्शा मे बैठ गये। हाथ रिक्शा मे बैठने का मेरा पहला अनुभव था। रिक्शा वाला नंगे पांव रिक्शा लेकर दौड़ रहा था। रिक्शे मे एक घंटी लटक रही थी जो रिक्शा चलने पर बज रही थी। और भी रिक्शे दौड़ रहे थे जिस पर मोटे पतले सभी प्रकार के लोग बैठे थे। मुझे यह अमानवीय लग रहा था। पर यहां लोगो की आदत पड़ चुकी थी। बड़ा बाजार से थोड़ा पहले रिक्शा रोका। यहां से पैदल चले। बड़ा बाजार मारवाड़ी व्यापारियो का बाजार है। यहां रोज अरबो रूपयो कि व्यापार होता है। दोनो तरफ दुकानो के आगे फुट बने हुए है। फुट पर छोटे व्यापारी अपना सामान बेचते है। यहां भी बहुत भीड़ थी। यहां सामान थोड़ा सस्ता मिल जाता है। मैने क ई दुकानो से सामान खरीदा। एक जगह हम बैग देख रहे थे। वही से सड़क के उस पार अनामिका चश्मा लगाये हुए भेल मुड़ी खा रही थी। और बीच बीच मे खिलखिला कर हंस रही थी। साथ मे एक हम उम्र लड़का भी था। मै उसे देख ही रहा था कि भाई ने कहा- चलो। मै आगे चल पड़ा।  पीछे गर्दन घूमाकर अनामिका को देख रहा था।  वह भी गोलगप्पे खाते हुए ऊपर की ओर मुंह् करके हंस रही थी। भाई  आगे चल रहा था। भाई के थोड़ा आगे निकलने पर मै तेज चलकर उसके बराबर आ गया। भाई मुझे काली घाट ले गया। यहां बहुत भीड़ थी। लोगो मे जबरदस्त उत्साह था। बंगाली अपने परिवार के साथ आये हुवे थे। हम  दर्शन कर लौट गये। यहां से हम मेट्रो से घर आये । मैट्रो मे बैठने का मेरा पहला अनुभव था। मैट्रो क ई स्टेशनो पर रूकते रूकते चलती। एक स्टेशन पर अनामिका चढ़ी काला चश्मा लगाये हुवे । हमसे थोड़ी दूर की सीट पर बैठ गयी। बैग से मैबाईल निकालकर देखने लगी। मैने सोचा यहां उसके लिए हंसने का कोई बहाना नही है। उसके पास ही एक बच्चा बार बार उसके कंधे का सहारा लेकर खड़ा हो रहा था। वह उसकी तरफ देखकर मुस्कुराती और फिर मोबाईल देखने लग जाती। हमारी बाड़ी वाले स्टेशन पर मेट्रो रूकी। हम लोग उतर गये। भाई मुझे बड़ा बाजार ले गया। जहां पान की दुकान पर उसके दोस्तो का मजमा लगा था। दोस्तो के साथ देर तक गपशप करते रहे। रात को घर आ गये। अब मेरी परीक्षा भी नजदीक आने लगी थी। अब मै जोरशोर से परीक्षा मे जुट गया। पढ़ते वक्त रात को अनामिका की खिलखिलाहट उसके होने का अहसास कराती।  मै पूरी तरह पढ़ाई मे व्यस्त हो गया। दो दिन बाद ही परीक्षा थी परन्तु उसकी खिलखिलाह का ख्याल रहता। आज खिलखिलाट की आवाज आयी नही। परीक्षा नजदीक होने के कारण बाहर जाकर पत्ता करने की फूर्सत नही थी। दूसरे दिन भी आवाज नही आयी तो बाहर की तरफ देखा। वो  आपस मे बातचीत कर रहे थे। कल परीक्षा थी। चाचा ने परीक्षा के बाद रूकने को कहा था। मेरा भी मन रूकने का था। परीक्षा दिन भर थी। जल्दी सुबह परीक्षा के लिए निकलना पड़ा था क्योकि परीक्षा केंद्र पुरलिया मे था। दिनभर परीक्षा देने के बाद शाम को लौटा तो पहली नजर सामने के कमरो पर गयी। परन्तु कमरो मे कोई नही था। कमरो के बाहर एक विवाहित युगल खड़ा था जिनकी गोद मे एक छोटी बच्ची थी। घर पर चाची थी। चाची से सामने वाले कमरो के बारे मे पूछा तो बताया अनामिका का प्रमोशन हो गया। कंपनी ने उन्हे पुरलिया मे एक फ्लैट दिया है। आज वो वहां शिफ्ट हो गये है। यहां नये किराये दार आ गये है। मै कुछ देर अनामिका के बारे मे सोचता रहा। फिर अपने कमरे मे सामान बांधने लगा। चाची ने कहा दो दिन और रूकोगे नही। मैने कहा - नहीं। कल ही निकलना जरूरी है। सामान बांधकर बैठ गया। चाची चाय लेकर आयी। बैठकर चाय पीते हुए सामने वाले कमरे को देख रहा था।

    Wednesday, June 24, 2020

    हम सब के भीतर मौजूद है आनंद


    स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि अपने आपको अपने भीतर खोजो। वेदांत मे कहा गया है अहं ब्रम्हास्मि और सोहं्म। मैं ब्रह्म्म हूं और ये वही है। आपने अक्सर महात्माओ को प्रवचन में यह उपदेश देते सुना होगा कि भगवान को अपने भीतर खोजो । कहने का तात्पर्य यह है कि अपने मूल को खेजो जहां हमारी सारी शक्तियां एकत्रित है। इसीलिए हम शक्ति की उपासना करते है। वह हमारा आरंभ बिंदु है। इसे वेदांत में एक बाल की नोक के सौवें हिस्से के बराबर बताया गया है। यही हमारा केन्द्र बिन्दु है जहां से हमारी उर्जा उत्सर्जित होती है। यही हमारा मूल है और इसकी मूल पृवृत्ति आनंद है।

    वेदो में इसे परमानंद बताया गया है। वह सदानंद परमात्मा है। ऐसा कहा गया है। महात्माओ द्वारा अपने प्रवचन में यह कहते सुना होगा जिसने इसे पा लिया उसे और किसी आनंद की जरूरत नहीं है क्योंकि यह स्वयं परमानंद है। इस परमानंद को प्राप्त करने के लिए इसके मूल को खोजना होगा। ये हमारी शक्ति का केन्द्र है। इसका मूल स्वभाव आनंद है। इससे निकलने वाली उर्जा आनंदमय होती है। इस उर्जा को हम दूसरी प्रकार की उर्जा में प्रवर्तित करते है लेकिन यह  अपनी मूल प्रवृत्ति बदलता नहीं है। कठोपनिद में कहा गया है एकं रूपं बहुधा यः करोति अर्थात वह वस्तुओे के एक ही रूप् को नाना प्रकार से रूपायित करता है। यह सदा आनंदित रहता है और यही हमारा भी मूल स्वभाव है।

    इसको हम अपने दैनिक जीवन में स्पटतः देख सकते है कि हम अपनी मूल प्रवृत्ति से भटकते नहीं है। हम वापिस लौटकर अपनी मूल प्रवृत्ति पाने का प्रयास करते है। यदि प्रयास नहीं भी करते है तो भी हम स्वतः ही अपने मूल स्वभाव में लौट जाते है। हम अपने मूल स्वभाव को नहीं छोड़ते है। हमारे सारे प्रयास आनंद को प्राप्त करने के लिए होते है। यदि हम पैसा कमाते है तोै। यदि हम पैसा कमाते है तो उसका अंतोगत्वा उद्धेय आनंद को प्राप्त करना है। हमारे सारे कर्मो का परिणाम चाहे कुछ भी हो लेकिन हर एक मनुय का उद्धेय आनंद को प्राप्त करने का होता है। इसमें यह जरूर हो सकता है कि आम मनुय का उद्धेय इन्द्रियो को तृप्त करने का सुख प्राप्त करने का हो सकता है। लेकिन वे आनंदित होना चाहते है । संसार में सारे व्यापार आनंद प्राप्त करने के लिए है क्योंकि मनुय आनंदति होना चाहता है क्योंकि यह उसकी मूल प्रवृत्ति है।

    इसको इस प्रकार भी समझ सकते है कि मनुय हमें अपनी मूल प्रवृत्ति की और लौटता है और सारे कर्म वह आनंदित होने के लिए ही करता है। फिर दुःख कहां से आता है। दुःख तो हमारी प्रवृत्ति नहीं है। इसीलिए दुःख के बाद मानव पुनः आनंद की ओर लौटता है। हमारे जीवन में अनेक घटनाऐं घटती है जो हमारे मनोकूल नहीं होती है। कई घटनाऐं हमारे जीवन में भूचाल ला देती है। हमारा जीवन दुःख के सागर में डूबा हुआ प्रतीत होता है। हमें चारो ओर निराा और कट ही कट दिखाई देता है। लेकिन इस कटमय समय के गुजर जाने के बाद हम फिर से हंसने बोलने लगते है। हम फिर से आनंदित हो जाते है । हम फिर से अपने मूल स्वभाव में लौट जाते है। ाक, भय और दुःख ये सब हमारे बाहर से आते है। यह हमारे भीतर नहीं है। बाहर की प्रवृत्तियो से हम ाक, भय और दुःख को महसूस करते है। दुःख हमे ाक्तिाली लगता हैै। ऐसा लगता है कि हमारे लिए संसार में कट के अलावा कुछ नहीं है लेकिन देखते है कि ऐसा कहने और सोचने वाले मनुय को कुछ समय बाद खु होता देख सकते है।


    हम प्रतिदिन भगवान का स्मरण करते है। भगवान परमानंद है और हम उस परमानंद को पाना चाहते है। हम चाहते है हमारे जीवन में जो भी चीजे हो वो आनंद देने वाली हो। जीवन में सुख प्राप्त करने का आाय ही आनंदित होना है। सुख क्षणिक नहीं है बल्कि दुख क्षणिक है। हमारा जीवन का अधिकां हिस्सा आनंदमय होता है और दुख का हिस्सा बहुत कम होता है। इसलिए हमें इस चीज को समझना चाहिए कि हमारा मूल स्वभाव आनंद है। इसीलिए हमे अपने आपको अपने भीतर खोजना चाहिए। यदि हमने अपने आपको खोज लिया तो हम सदानंद हो जायेंगे। फिर हमे आनंदित होने के लिए अपने बाहर की क्रियाओ पर आश्रित नहीं होना पड़ेगा।यदि हम पैसा कमाते है तो उसका अंतोगत्वा उद्धेय आनंद को प्राप्त करना है। हमारे सारे कर्मो का परिणाम चाहे कुछ भी हो लेकिन हर एक मनुय का उद्धेय आनंद को प्राप्त करने का होता है। इसमें यह जरूर हो सकता है कि आम मनुय का उद्धेय इन्द्रियो को तृप्त करने का सुख प्राप्त करने का हो सकता है। लेकिन वे आनंदित होना चाहते है । संसार में सारे व्यापार आनंद प्राप्त करने के लिए है क्योंकि मनुष्य आनंदति होना चाहता है क्योंकि यह उसकी मूल प्रवृत्ति है।

    इसको इस प्रकार भी समझ सकते है कि मनुष्य हमें अपनी मूल प्रवृत्ति की और लौटता है और सारे कर्म वह आनंदित होने के लिए ही करता है। फिर दुःख कहां से आता है। दुःख तो हमारी प्रवृत्ति नहीं है। इसीलिए दुःख के बाद मानव पुनः आनंद की ओर लौटता है। हमारे जीवन में अनेक घटनाऐं घटती है जो हमारे मनोकूल नहीं होती है। कई घटनाऐं हमारे जीवन में भूचाल ला देती है। हमारा जीवन दुःख के सागर में डूबा हुआ प्रतीत होता है। हमें चारो ओर निराा और कट ही कट दिखाई देता है। लेकिन इस कटमय समय के गुजर जाने के बाद हम फिर से हंसने बोलने लगते है। हम फिर से आनंदित हो जाते है । हम फिर से अपने मूल स्वभाव में लौट जाते है। शोक, भय और दुःख ये सब हमारे बाहर से आते है। यह हमारे भीतर नहीं है। बाहर की प्रवृत्तियो से हम शोक, भय और दुःख को महसूस करते है। दुःख हमे शक्तिशाली लगता हैै। ऐसा लगता है कि हमारे लिए संसार में दुख के अलावा कुछ नहीं है लेकिन देखते है कि ऐसा कहने और सोचने वाले मनुष्य को कुछ समय बाद दुखी होता देख सकते है।

    हम प्रतिदिन भगवान का स्मरण करते है। भगवान परमानंद है और हम उस परमानंद को पाना चाहते है। हम चाहते है हमारे जीवन में जो भी चीजे हो वो आनंद देने वाली हो। जीवन में सुख प्राप्त करने का आाय ही आनंदित होना है। सुख क्षणिक नहीं है बल्कि दुख क्षणिक है। हमारा जीवन का अधिकां हिस्सा आनंदमय होता है और दुख का हिस्सा बहुत कम होता है। इसलिए हमें इस चीज को समझना चाहिए कि हमारा मूल स्वभाव आनंद है। इसीलिए हमे अपने आपको अपने भीतर खोजना चाहिए। यदि हमने अपने आपको खोज लिया तो हम सदानंद हो जायेंगे। फिर हमे आनंदित होने के लिए अपने बाहर की क्रियाओ पर आश्रित नहीं होना पड़ेगा।


    Wednesday, June 10, 2020

    रोटी नाम सत है- हरीश भादाणी





    रोटी नाम सत है
    खाए से मुगत है

    ऐरावत पर इंदर बैठे
    बांट रहे टोपियां
    झोलिया फैलाये लोग
    भूग रहे सोटियां
    वायदों की चूसणी से
    छाले पड़े जीभ पर
    रसोई में लाव-लाव भैरवी बजत है
    रोटी नाम सत है
    खाए से मुगत है

    बोले खाली पेट की
    करोड़ क्रोड़ कूडियां
    खाकी वरदी वाले भोपे
    भरे हैं बंदूकियां
    पाखंड के राज को
    स्वाहा-स्वाहा होमदे
    राज के बिधाता सुण तेरे ही निमत्त है
    रोटी नाम सत है
    खाए से मुगत है

    बाजरी के पिंड और
    दाल की बैतरणी
    थाली में परोसले
    हथाली में परोसले
    दाता जी के हाथ
    मरोड़ कर परोसले
    भूख के धरम राज यही तेरा ब्रत है
    रोटी नाम सत है
    खाए से मुगत है

    Monday, June 1, 2020

    भूरा

    मेरा अधिकांश बचपन नानी के पास बीता है। नानी के पास बचपन बिताने का आप यह मतलब कतई ना निकाले कि मेरे घर मे या मेरे साथ कोई समस्या थी। नानी के पास हमे सब कुछ करने की आजादी होती थी या यूं कहे नानी हमे प्यार ही इतना करती थी कि हम अपना ज्यातर समय नानी के साथ ही बिताते थे। हमारा घर और नानी का घर कोई ज्यादा दूर नही था। कभी घर पर रहने की ईच्छा होती तो दौड़कर घर चले जाते थे। कभी दौड़कर नानी के घर पहुंच जाते थे। 

    नानी का घर हमारे लिए खुला मैदान था। हम अपनी मर्जी से खेलते थे और पढ़ते भी अपनी मर्जी से। नानी के यहां मेरे भाई बहिन और मेरी मौसी के भाई बहिन सभी इकट्ठे होकर धमाचौकड़ी करते थे। एक दूसरे पर तकिये फेंकना और एक दूसरे पर गिर जाना जैसे काम तो जमकर करते थे । कभी नाना धीरे से आकर बिना आवाज किए चुपचाप आकर खड़े हो जाते। उनकी आंखे देखकर हम जहां जिस स्थिति मे खड़े होते वैसे ही खड़े रह जाते। नाना बोलने के लिए अपने होठ खोलते उससे पहले ही नानी की आवाज आती खेलने दो। दो घड़ी ही तो खेलते है। नानी की आवाज सुनकर नाना अपने कमरे मे चले जाते।
    हम सब बच्चो मे सबसे पहले मेरी नींद खुलती।  नानी पास के बाड़े मे पौधौ को पानी दे रही होती। मै भी उनकी मदद मे लग जाता। सर्दी मे नानी एक तपेले मे पानी गरम करती थी । मै बाड़े मे लकड़िया इकट्ठी करता और नानी के निर्देशो के अनुसार उन्हे जलाकर उसके ऊपर पानी का तपेला रखता। फिर नानी मेरे को चाय बनाने को कहती। मै अपनी और नानी की चाय बना लेता। सुबह सुबह मै और नानी खुले आंगन मे बैठकर दोनो चाय पीते। पहले घरो मे आंगन खुला होता था। आज की तरह बंद नही होता था। सुबह की ठंडी हवा मे मै नानी से खूब बाते करता। एक दिन मै और नानी बाते कर रहे थे तो एक बिल्ली का बच्चा हमारे पास आकर बैठ गया। मैने उसे अपने पैर की धमक से भगा दिया। नानी ने मेरे को डांटते हुए कहा ऐसे नही भगाना चाहिए।बेचारे कुछ खाने की आस से आया होगा। वो फिर आया तो नानी ने रोटी का टुकड़ा मंगवाया। उसके छोटे छोटे टुकड़े करके उसके सामने फेक दिए। बिल्ली के बच्चे ने उन्हे सुंघ कर छोड़ दिये। नानी के कहा - एक कटोरी मे दूध ला। मैने दूध लाकर दिया। नानी ने वो कटोरी उस बच्चे के सामने सरका दी। वो अपनी जीभ से सारा दूध चट कर गया। दूध खत्म होते ही उसने नानी की ओर देखा और भाग गया। 
    अगले दिन सुबह हम फिर आंगन मे बैठे चाय पी रहे थे तो वह बिल्ली का बच्चा आया। नानी ने दूध की कटोरी मंगवायी और उसके सामने सरका दी। आज फिर वो चट करके भाग गया। उसके जाने के बाद नानी संतुष्टि के साथ चाय पीती। यह रोज का सिलसिला हो गया। रोज सुबह वो आता और नानी एक कटोरी दूध उसे देती। अब वो हम दोनो से हिलने मिलने लगा था। भूरे रंग का  था बीच मे सफेद धारिया थी। आंखे उसकी चमकदार थी। वो अपने कान खड़े कर पहले मेरी तरफ देखता फिर नानी के पास आकर बैठ जाता। अब तो वो नानी की गोद मे आकर बैठने लगा था। नानी उसके माथे पर हाथ फेरती रहती। वो गोद मे बैठा मुझे देखता रहता मानो मुझे चिढ़ा रहा हो।  शाम को नानी खाना बनाती तो वह रसोई के आगे आकर बैठ जाता। नानी रोटी पर घी लगाकर टुकड़े करके उसके सामने रख देती। घी से चुपड़ी हुई ताजी रोटी वो खा लेता परन्तु बासी रोटी के मुंह नही लगाता।  नानी कमरे मे आकर बैठती तो वो आकर नानी के पैरो के पास बैठ जाता । वो नानी के पैरो के नजदीक बैठा अपने कान खड़े करके नाना को देखता रहता। जब नानी इधर उधर होती तो नाना उसे फटकार लगाकर भगा देते। एक बार नानी ने उनको फटकार लगाते हुए देख लिया तो नाना से लड़ पड़ी और कह दिया आप इसे फटकार मत लगाया करो। यह भी जीव है। अब वह नानी के और नजदीक हो गया। नानी अब उसे भूरा नाम से पुकारने लगी। धीरे धीरे यह नाम सब की जबान पर चढ़ गया। अब भूरा दिन मे कभी भी आ जाता। गर्मियो मे नानी के पास कूलर के आगे बैठ जाता। दिनभर कूलर के सामने बैठा रहता। घर मे कोई मेहमान आता तो हमसे कहता -  बच्चो अब नानी का पहला प्यार भूरा हो गया है। अब नानी के लाड मे तुम्हारा दूसरा ऩबर है।   
    एक दिन मेरे मामा की बुआ आई। वो भूरा को देख बहुत खुश हुइ। कहने लगी - ये तो आपका तीसरा बेटा हो गया। देखो यह तो आपको छोड़ता ही नहीं है। बुआजी को देखकर भूरा नानी की गोद मे दुबक जाता। नानी कहती - मै तो इसे कभी बुलाती नही, यह खुद ही मेरे पास आकर बैठ जाता है। बुआजी भूरा को देखती रही। फिर कहा - भाभी जी दो दिन के लिए इसे मेरे को दे दो। मेरे यहां चूहे बहुत हो गये है। दो दिन के बाद मै लौटा दूंगी। नानी संकोच वश अपनी ननद को मना नही कर सकी।  बुआजी ने एक खाली थैला मंगवाया और भूरा को पकड़ने लगी। बुआ के आगे हाथ बढ़ाते ही भूरा भाग जाता। बुआ भी उसका पीछा करती रही।  फिर वह छिपकर खड़ी हो गयी। ज्यो ही भूरा वापिस आया, बुआजी ने पकड़ लिया। बुआजी के पकड़ते ही वो जोर जोर से म्यांउ म्यांउ चिल्लाने लगा। वो रोने ही लगा था। बुआजी ने उसे थेले मे डाल लिया। थैले मे हाथ पैर मारने लगा। नानी जी कुछ देर तो यह सब देखती रही। थैले मे उसे तड़पते देख नानी से रहा नही गया। नानी ने कहा- जीजी। आप इसे छोड़ दो। इसे तड़पाओ मत । मै शाम को किसी के साथ भेज दूंगी। बुआजी यह सुनते ही नाराज हो गयी। कहने लगी - आप तो ऐसे कर रही है जैसे यह कोई आपकी कोख से पैदा किया बच्चा हो। कोई अपने कोख के बच्चे के लिए भी ऐसा नही करती। बुआजी ने भूरा को थैले मे से निकाला और वही छोड़ दिया। बड़बड़ाते हुए चली गयी।  उसे जाता देख नाना भी नानी जी पर नाराज हो गये लेकिन नानी जी चुपचाप अपनी गोद मे सिमट कर बैठे  भूरा के कारण पर हाथ फेर रही थी।
    अगले दिन सुबह मै और नानी आंगन मे बैठे चाय पी रहे थे। आज भूरा नही आया। हमने चाय पी ली।फिर भी भूरा नही आया। नानी ने मेरे को कहा देख कर आ ।  मै बाड़े मे गया। भूरा दिखाई नही दिया। मैने नानी से कहा - वहां तो नही है। नानी ने कहा डरा हुआ हैः कही छिप के बैठा है। आ जायेगा। दोपहर हो गयी भूरा फिर भी नही आया। नानी ने भूरा की चिंता मे खाना भी ठीक से नही खाया। नानी थोड़ी अनमनी हो गयी थी। भूरा का इंतजार करते शाम हो गयी। भूरा नही आया। हमने इधर उधर चारो तरफ देखा। भूरा नही मिला। नानाजी के कहने पर हम बुआजी के घर पर भी देखकर आये परन्तु भूरा वहां भी नही था। नानी आज खाना बनाने रसोई मे भी नही गयी। कमरे मे कुर्सी पर बैठी थी। हम ढुंढने जाते तो हमारा इंतजार करती। हम सभी जगह ढुंढ कर आ गये। भूरा की कोई खबर नही मिली। नानी मौन हुई कुर्सी पर बैठी थी। किसी से बात नही कर रही थी। कमरे मे एक खिड़की बाहर सड़क पर थी। बाहर मेरा बड़ा भाई बाहर खड़ा था। पास के दुकादार से बात कर रहा था।  बात भूरा के बारे मे होने लगी तो हमने कान लगा लिये। नानी भी सतर्कता के साथ बात सुनने लगी। भाई कह रहा था कि भूरा नही मिल रहा है। दुकानदार ने पूछा- भूरा कौन? भाई ने कहा- बिल्ली का बच्चा। 
    वो ही तो नही था। भूरे कलर का।
    हां।
    अरे। वो तो आज सुबह ही सड़क पर दौड़ता हुआ आया और एक जीप ने कुचल दिया।
    यह सुनते ही नानी ने अपना पल्लू अपने चेहरे पर रख लिया। ऐसे लगा किसी ने सटाक की आवाज के साथ कोई चीज तोड़ दी। नानी के पने पल्लू से आंखे पोंछ रही थी। हम बच्चे नानी को देख रहे थे।
    • ---


    Sunday, May 17, 2020

    नंदकिशोर आचार्य अध्यात्म के कवि है


    नंदकिशोर आचार्य नाटक, निबंन्ध और कविताऐ लिखते है। मुझे उनकी कविताऐ बहुत पसंद है। मेरी नजर मे वे अध्यात्म के कवि है।  ऊन्होने एक इंटरव्यू मे कहा था कि भारत मे मृत्यु को भी आशावादी दृष्टिकोण से देखा जाता है। मृत्यु भारतीयो के लिए एक उत्सव है। यह सब उनकी कवाताओ मे मिलता है। प्रस्तुत है उनकी ऐसी ही दो कविताऐ-

    (1)
     साधु ने भरथरी को
    दिया वह फल—
    अमर होने का

    भरथरी ने रानी को
                दे दिया
    रानी ने प्रेमी को अपने
    प्रेमी ने गणिका को
    और गणिका ने लौटा दिया
    फिर भरथरी को वह
    — भरथरी को वैराग्य हो
                        आया

    वह नहीं समझ पाया:
    हर कोई चाहता है
    अमर करना
    प्रेम को अपने ।
    (2)
    अन्धेरा घना हो कितना
    देख सकता हूँ मैं
               उसको

    कभी अन्धा लेकिन कर देता है
                                सूरज
    कभी पाँखें जला देता है

    बेहतर है मेरी अँधेरी रात
    न चाहे रोशनी दे वह
    दीखती रहती है

    आकाश में गहरे कहीं मेरे
    वह तारिका मेरी ।