Sunday, August 2, 2020
अनामिका
Wednesday, June 24, 2020
हम सब के भीतर मौजूद है आनंद
वेदो में इसे परमानंद बताया गया है। वह सदानंद परमात्मा है। ऐसा कहा गया है। महात्माओ द्वारा अपने प्रवचन में यह कहते सुना होगा जिसने इसे पा लिया उसे और किसी आनंद की जरूरत नहीं है क्योंकि यह स्वयं परमानंद है। इस परमानंद को प्राप्त करने के लिए इसके मूल को खोजना होगा। ये हमारी शक्ति का केन्द्र है। इसका मूल स्वभाव आनंद है। इससे निकलने वाली उर्जा आनंदमय होती है। इस उर्जा को हम दूसरी प्रकार की उर्जा में प्रवर्तित करते है लेकिन यह अपनी मूल प्रवृत्ति बदलता नहीं है। कठोपनिद में कहा गया है एकं रूपं बहुधा यः करोति अर्थात वह वस्तुओे के एक ही रूप् को नाना प्रकार से रूपायित करता है। यह सदा आनंदित रहता है और यही हमारा भी मूल स्वभाव है।
इसको हम अपने दैनिक जीवन में स्पटतः देख सकते है कि हम अपनी मूल प्रवृत्ति से भटकते नहीं है। हम वापिस लौटकर अपनी मूल प्रवृत्ति पाने का प्रयास करते है। यदि प्रयास नहीं भी करते है तो भी हम स्वतः ही अपने मूल स्वभाव में लौट जाते है। हम अपने मूल स्वभाव को नहीं छोड़ते है। हमारे सारे प्रयास आनंद को प्राप्त करने के लिए होते है। यदि हम पैसा कमाते है तोै। यदि हम पैसा कमाते है तो उसका अंतोगत्वा उद्धेय आनंद को प्राप्त करना है। हमारे सारे कर्मो का परिणाम चाहे कुछ भी हो लेकिन हर एक मनुय का उद्धेय आनंद को प्राप्त करने का होता है। इसमें यह जरूर हो सकता है कि आम मनुय का उद्धेय इन्द्रियो को तृप्त करने का सुख प्राप्त करने का हो सकता है। लेकिन वे आनंदित होना चाहते है । संसार में सारे व्यापार आनंद प्राप्त करने के लिए है क्योंकि मनुय आनंदति होना चाहता है क्योंकि यह उसकी मूल प्रवृत्ति है।
इसको इस प्रकार भी समझ सकते है कि मनुय हमें अपनी मूल प्रवृत्ति की और लौटता है और सारे कर्म वह आनंदित होने के लिए ही करता है। फिर दुःख कहां से आता है। दुःख तो हमारी प्रवृत्ति नहीं है। इसीलिए दुःख के बाद मानव पुनः आनंद की ओर लौटता है। हमारे जीवन में अनेक घटनाऐं घटती है जो हमारे मनोकूल नहीं होती है। कई घटनाऐं हमारे जीवन में भूचाल ला देती है। हमारा जीवन दुःख के सागर में डूबा हुआ प्रतीत होता है। हमें चारो ओर निराा और कट ही कट दिखाई देता है। लेकिन इस कटमय समय के गुजर जाने के बाद हम फिर से हंसने बोलने लगते है। हम फिर से आनंदित हो जाते है । हम फिर से अपने मूल स्वभाव में लौट जाते है। ाक, भय और दुःख ये सब हमारे बाहर से आते है। यह हमारे भीतर नहीं है। बाहर की प्रवृत्तियो से हम ाक, भय और दुःख को महसूस करते है। दुःख हमे ाक्तिाली लगता हैै। ऐसा लगता है कि हमारे लिए संसार में कट के अलावा कुछ नहीं है लेकिन देखते है कि ऐसा कहने और सोचने वाले मनुय को कुछ समय बाद खु होता देख सकते है।
हम प्रतिदिन भगवान का स्मरण करते है। भगवान परमानंद है और हम उस परमानंद को पाना चाहते है। हम चाहते है हमारे जीवन में जो भी चीजे हो वो आनंद देने वाली हो। जीवन में सुख प्राप्त करने का आाय ही आनंदित होना है। सुख क्षणिक नहीं है बल्कि दुख क्षणिक है। हमारा जीवन का अधिकां हिस्सा आनंदमय होता है और दुख का हिस्सा बहुत कम होता है। इसलिए हमें इस चीज को समझना चाहिए कि हमारा मूल स्वभाव आनंद है। इसीलिए हमे अपने आपको अपने भीतर खोजना चाहिए। यदि हमने अपने आपको खोज लिया तो हम सदानंद हो जायेंगे। फिर हमे आनंदित होने के लिए अपने बाहर की क्रियाओ पर आश्रित नहीं होना पड़ेगा।यदि हम पैसा कमाते है तो उसका अंतोगत्वा उद्धेय आनंद को प्राप्त करना है। हमारे सारे कर्मो का परिणाम चाहे कुछ भी हो लेकिन हर एक मनुय का उद्धेय आनंद को प्राप्त करने का होता है। इसमें यह जरूर हो सकता है कि आम मनुय का उद्धेय इन्द्रियो को तृप्त करने का सुख प्राप्त करने का हो सकता है। लेकिन वे आनंदित होना चाहते है । संसार में सारे व्यापार आनंद प्राप्त करने के लिए है क्योंकि मनुष्य आनंदति होना चाहता है क्योंकि यह उसकी मूल प्रवृत्ति है।
इसको इस प्रकार भी समझ सकते है कि मनुष्य हमें अपनी मूल प्रवृत्ति की और लौटता है और सारे कर्म वह आनंदित होने के लिए ही करता है। फिर दुःख कहां से आता है। दुःख तो हमारी प्रवृत्ति नहीं है। इसीलिए दुःख के बाद मानव पुनः आनंद की ओर लौटता है। हमारे जीवन में अनेक घटनाऐं घटती है जो हमारे मनोकूल नहीं होती है। कई घटनाऐं हमारे जीवन में भूचाल ला देती है। हमारा जीवन दुःख के सागर में डूबा हुआ प्रतीत होता है। हमें चारो ओर निराा और कट ही कट दिखाई देता है। लेकिन इस कटमय समय के गुजर जाने के बाद हम फिर से हंसने बोलने लगते है। हम फिर से आनंदित हो जाते है । हम फिर से अपने मूल स्वभाव में लौट जाते है। शोक, भय और दुःख ये सब हमारे बाहर से आते है। यह हमारे भीतर नहीं है। बाहर की प्रवृत्तियो से हम शोक, भय और दुःख को महसूस करते है। दुःख हमे शक्तिशाली लगता हैै। ऐसा लगता है कि हमारे लिए संसार में दुख के अलावा कुछ नहीं है लेकिन देखते है कि ऐसा कहने और सोचने वाले मनुष्य को कुछ समय बाद दुखी होता देख सकते है।
हम प्रतिदिन भगवान का स्मरण करते है। भगवान परमानंद है और हम उस परमानंद को पाना चाहते है। हम चाहते है हमारे जीवन में जो भी चीजे हो वो आनंद देने वाली हो। जीवन में सुख प्राप्त करने का आाय ही आनंदित होना है। सुख क्षणिक नहीं है बल्कि दुख क्षणिक है। हमारा जीवन का अधिकां हिस्सा आनंदमय होता है और दुख का हिस्सा बहुत कम होता है। इसलिए हमें इस चीज को समझना चाहिए कि हमारा मूल स्वभाव आनंद है। इसीलिए हमे अपने आपको अपने भीतर खोजना चाहिए। यदि हमने अपने आपको खोज लिया तो हम सदानंद हो जायेंगे। फिर हमे आनंदित होने के लिए अपने बाहर की क्रियाओ पर आश्रित नहीं होना पड़ेगा।
Wednesday, June 10, 2020
रोटी नाम सत है- हरीश भादाणी
रोटी नाम सत है
ऐरावत पर इंदर बैठे
बांट रहे टोपियां
झोलिया फैलाये लोग
भूग रहे सोटियां
वायदों की चूसणी से
छाले पड़े जीभ पर
रसोई में लाव-लाव भैरवी बजत है
रोटी नाम सत है
खाए से मुगत है
बोले खाली पेट की
करोड़ क्रोड़ कूडियां
खाकी वरदी वाले भोपे
भरे हैं बंदूकियां
पाखंड के राज को
स्वाहा-स्वाहा होमदे
राज के बिधाता सुण तेरे ही निमत्त है
रोटी नाम सत है
खाए से मुगत है
बाजरी के पिंड और
दाल की बैतरणी
थाली में परोसले
हथाली में परोसले
दाता जी के हाथ
मरोड़ कर परोसले
भूख के धरम राज यही तेरा ब्रत है
रोटी नाम सत है
खाए से मुगत है
Monday, June 1, 2020
भूरा
मेरा अधिकांश बचपन नानी के पास बीता है। नानी के पास बचपन बिताने का आप यह मतलब कतई ना निकाले कि मेरे घर मे या मेरे साथ कोई समस्या थी। नानी के पास हमे सब कुछ करने की आजादी होती थी या यूं कहे नानी हमे प्यार ही इतना करती थी कि हम अपना ज्यातर समय नानी के साथ ही बिताते थे। हमारा घर और नानी का घर कोई ज्यादा दूर नही था। कभी घर पर रहने की ईच्छा होती तो दौड़कर घर चले जाते थे। कभी दौड़कर नानी के घर पहुंच जाते थे।
नानी का घर हमारे लिए खुला मैदान था। हम अपनी मर्जी से खेलते थे और पढ़ते भी अपनी मर्जी से। नानी के यहां मेरे भाई बहिन और मेरी मौसी के भाई बहिन सभी इकट्ठे होकर धमाचौकड़ी करते थे। एक दूसरे पर तकिये फेंकना और एक दूसरे पर गिर जाना जैसे काम तो जमकर करते थे । कभी नाना धीरे से आकर बिना आवाज किए चुपचाप आकर खड़े हो जाते। उनकी आंखे देखकर हम जहां जिस स्थिति मे खड़े होते वैसे ही खड़े रह जाते। नाना बोलने के लिए अपने होठ खोलते उससे पहले ही नानी की आवाज आती खेलने दो। दो घड़ी ही तो खेलते है। नानी की आवाज सुनकर नाना अपने कमरे मे चले जाते।हम सब बच्चो मे सबसे पहले मेरी नींद खुलती। नानी पास के बाड़े मे पौधौ को पानी दे रही होती। मै भी उनकी मदद मे लग जाता। सर्दी मे नानी एक तपेले मे पानी गरम करती थी । मै बाड़े मे लकड़िया इकट्ठी करता और नानी के निर्देशो के अनुसार उन्हे जलाकर उसके ऊपर पानी का तपेला रखता। फिर नानी मेरे को चाय बनाने को कहती। मै अपनी और नानी की चाय बना लेता। सुबह सुबह मै और नानी खुले आंगन मे बैठकर दोनो चाय पीते। पहले घरो मे आंगन खुला होता था। आज की तरह बंद नही होता था। सुबह की ठंडी हवा मे मै नानी से खूब बाते करता। एक दिन मै और नानी बाते कर रहे थे तो एक बिल्ली का बच्चा हमारे पास आकर बैठ गया। मैने उसे अपने पैर की धमक से भगा दिया। नानी ने मेरे को डांटते हुए कहा ऐसे नही भगाना चाहिए।बेचारे कुछ खाने की आस से आया होगा। वो फिर आया तो नानी ने रोटी का टुकड़ा मंगवाया। उसके छोटे छोटे टुकड़े करके उसके सामने फेक दिए। बिल्ली के बच्चे ने उन्हे सुंघ कर छोड़ दिये। नानी के कहा - एक कटोरी मे दूध ला। मैने दूध लाकर दिया। नानी ने वो कटोरी उस बच्चे के सामने सरका दी। वो अपनी जीभ से सारा दूध चट कर गया। दूध खत्म होते ही उसने नानी की ओर देखा और भाग गया। अगले दिन सुबह हम फिर आंगन मे बैठे चाय पी रहे थे तो वह बिल्ली का बच्चा आया। नानी ने दूध की कटोरी मंगवायी और उसके सामने सरका दी। आज फिर वो चट करके भाग गया। उसके जाने के बाद नानी संतुष्टि के साथ चाय पीती। यह रोज का सिलसिला हो गया। रोज सुबह वो आता और नानी एक कटोरी दूध उसे देती। अब वो हम दोनो से हिलने मिलने लगा था। भूरे रंग का था बीच मे सफेद धारिया थी। आंखे उसकी चमकदार थी। वो अपने कान खड़े कर पहले मेरी तरफ देखता फिर नानी के पास आकर बैठ जाता। अब तो वो नानी की गोद मे आकर बैठने लगा था। नानी उसके माथे पर हाथ फेरती रहती। वो गोद मे बैठा मुझे देखता रहता मानो मुझे चिढ़ा रहा हो। शाम को नानी खाना बनाती तो वह रसोई के आगे आकर बैठ जाता। नानी रोटी पर घी लगाकर टुकड़े करके उसके सामने रख देती। घी से चुपड़ी हुई ताजी रोटी वो खा लेता परन्तु बासी रोटी के मुंह नही लगाता। नानी कमरे मे आकर बैठती तो वो आकर नानी के पैरो के पास बैठ जाता । वो नानी के पैरो के नजदीक बैठा अपने कान खड़े करके नाना को देखता रहता। जब नानी इधर उधर होती तो नाना उसे फटकार लगाकर भगा देते। एक बार नानी ने उनको फटकार लगाते हुए देख लिया तो नाना से लड़ पड़ी और कह दिया आप इसे फटकार मत लगाया करो। यह भी जीव है। अब वह नानी के और नजदीक हो गया। नानी अब उसे भूरा नाम से पुकारने लगी। धीरे धीरे यह नाम सब की जबान पर चढ़ गया। अब भूरा दिन मे कभी भी आ जाता। गर्मियो मे नानी के पास कूलर के आगे बैठ जाता। दिनभर कूलर के सामने बैठा रहता। घर मे कोई मेहमान आता तो हमसे कहता - बच्चो अब नानी का पहला प्यार भूरा हो गया है। अब नानी के लाड मे तुम्हारा दूसरा ऩबर है। एक दिन मेरे मामा की बुआ आई। वो भूरा को देख बहुत खुश हुइ। कहने लगी - ये तो आपका तीसरा बेटा हो गया। देखो यह तो आपको छोड़ता ही नहीं है। बुआजी को देखकर भूरा नानी की गोद मे दुबक जाता। नानी कहती - मै तो इसे कभी बुलाती नही, यह खुद ही मेरे पास आकर बैठ जाता है। बुआजी भूरा को देखती रही। फिर कहा - भाभी जी दो दिन के लिए इसे मेरे को दे दो। मेरे यहां चूहे बहुत हो गये है। दो दिन के बाद मै लौटा दूंगी। नानी संकोच वश अपनी ननद को मना नही कर सकी। बुआजी ने एक खाली थैला मंगवाया और भूरा को पकड़ने लगी। बुआ के आगे हाथ बढ़ाते ही भूरा भाग जाता। बुआ भी उसका पीछा करती रही। फिर वह छिपकर खड़ी हो गयी। ज्यो ही भूरा वापिस आया, बुआजी ने पकड़ लिया। बुआजी के पकड़ते ही वो जोर जोर से म्यांउ म्यांउ चिल्लाने लगा। वो रोने ही लगा था। बुआजी ने उसे थेले मे डाल लिया। थैले मे हाथ पैर मारने लगा। नानी जी कुछ देर तो यह सब देखती रही। थैले मे उसे तड़पते देख नानी से रहा नही गया। नानी ने कहा- जीजी। आप इसे छोड़ दो। इसे तड़पाओ मत । मै शाम को किसी के साथ भेज दूंगी। बुआजी यह सुनते ही नाराज हो गयी। कहने लगी - आप तो ऐसे कर रही है जैसे यह कोई आपकी कोख से पैदा किया बच्चा हो। कोई अपने कोख के बच्चे के लिए भी ऐसा नही करती। बुआजी ने भूरा को थैले मे से निकाला और वही छोड़ दिया। बड़बड़ाते हुए चली गयी। उसे जाता देख नाना भी नानी जी पर नाराज हो गये लेकिन नानी जी चुपचाप अपनी गोद मे सिमट कर बैठे भूरा के कारण पर हाथ फेर रही थी।अगले दिन सुबह मै और नानी आंगन मे बैठे चाय पी रहे थे। आज भूरा नही आया। हमने चाय पी ली।फिर भी भूरा नही आया। नानी ने मेरे को कहा देख कर आ । मै बाड़े मे गया। भूरा दिखाई नही दिया। मैने नानी से कहा - वहां तो नही है। नानी ने कहा डरा हुआ हैः कही छिप के बैठा है। आ जायेगा। दोपहर हो गयी भूरा फिर भी नही आया। नानी ने भूरा की चिंता मे खाना भी ठीक से नही खाया। नानी थोड़ी अनमनी हो गयी थी। भूरा का इंतजार करते शाम हो गयी। भूरा नही आया। हमने इधर उधर चारो तरफ देखा। भूरा नही मिला। नानाजी के कहने पर हम बुआजी के घर पर भी देखकर आये परन्तु भूरा वहां भी नही था। नानी आज खाना बनाने रसोई मे भी नही गयी। कमरे मे कुर्सी पर बैठी थी। हम ढुंढने जाते तो हमारा इंतजार करती। हम सभी जगह ढुंढ कर आ गये। भूरा की कोई खबर नही मिली। नानी मौन हुई कुर्सी पर बैठी थी। किसी से बात नही कर रही थी। कमरे मे एक खिड़की बाहर सड़क पर थी। बाहर मेरा बड़ा भाई बाहर खड़ा था। पास के दुकादार से बात कर रहा था। बात भूरा के बारे मे होने लगी तो हमने कान लगा लिये। नानी भी सतर्कता के साथ बात सुनने लगी। भाई कह रहा था कि भूरा नही मिल रहा है। दुकानदार ने पूछा- भूरा कौन? भाई ने कहा- बिल्ली का बच्चा। वो ही तो नही था। भूरे कलर का।
हां।
अरे। वो तो आज सुबह ही सड़क पर दौड़ता हुआ आया और एक जीप ने कुचल दिया।यह सुनते ही नानी ने अपना पल्लू अपने चेहरे पर रख लिया। ऐसे लगा किसी ने सटाक की आवाज के साथ कोई चीज तोड़ दी। नानी के पने पल्लू से आंखे पोंछ रही थी। हम बच्चे नानी को देख रहे थे।
- ---
Sunday, May 17, 2020
नंदकिशोर आचार्य अध्यात्म के कवि है

नंदकिशोर आचार्य नाटक, निबंन्ध और कविताऐ लिखते है। मुझे उनकी कविताऐ बहुत पसंद है। मेरी नजर मे वे अध्यात्म के कवि है। ऊन्होने एक इंटरव्यू मे कहा था कि भारत मे मृत्यु को भी आशावादी दृष्टिकोण से देखा जाता है। मृत्यु भारतीयो के लिए एक उत्सव है। यह सब उनकी कवाताओ मे मिलता है। प्रस्तुत है उनकी ऐसी ही दो कविताऐ-
(1)
साधु ने भरथरी को
दिया वह फल—
अमर होने का
भरथरी ने रानी को
दे दिया
रानी ने प्रेमी को अपने
प्रेमी ने गणिका को
और गणिका ने लौटा दिया
फिर भरथरी को वह
— भरथरी को वैराग्य हो
आया
वह नहीं समझ पाया:
हर कोई चाहता है
अमर करना
प्रेम को अपने ।
(2)
अन्धेरा घना हो कितना
देख सकता हूँ मैं
उसको
कभी अन्धा लेकिन कर देता है
सूरज
कभी पाँखें जला देता है
बेहतर है मेरी अँधेरी रात
न चाहे रोशनी दे वह
दीखती रहती है
आकाश में गहरे कहीं मेरे
वह तारिका मेरी ।
Saturday, April 25, 2020
किस्से पतंगबाजी के
मै कोई सात बरस का रहा होउंगा। मेरा भाई पांच बरस का होगा। पतंगे तो हमारा जैसे जीवन थी। पतंग लूटना, उड़ाना और किस्से सुनना और सुनाना सब हमारे शौक थे। हमारी छत्त बहुत लंबी थी। मैदान जितनी लंबी। छत्त पतग उड़ाने के बिलकुल मुफीद थी। हम भाई भाई छत्त पर खूब पतंगे लूटते और उड़ाते। छोटे थे तो बड़ी पतंग कभी उड़ाई नही थी। उड़ाने से डर भी लगता था। कभी कभार कोई बड़ी पतंग पकड़ते तो हाथ कटने का भय रहता। एक बार अक्षय तृतीया से दो दिन पहले की एक सुबह की बात है। मै अकेला छत्त पर पतंगे देख रहा था कि मेरे कान के पास मांजे की सरसराहट हुई। मैने हाथ से झटका दिया। मांजा हाथ मे आ गया। मांजे मे भारीपन महसूस हुआ। मै कुछ समझ नही पाया। दोनो हाथो से मांजे को पकड़ लिया। लगा कोई पतंग है। पर पतंग दिखाई नही दी। मै इधर उधर देखता रहा। नीचे गली से आवाज आई भतीजे पतंग है। मैने देखा दूर ऐक काले रंग की पतंग दिखाई दे रही थी। मैने महसूस किया पतंग की डोर मेरे हाथ मे है। इतनी दूर पतंग उड़ाकर पहुंचाना मेरा सपना था। आज सचमुच इतनी दूर की पतंग मेरे हाथ मे थी। बिलकुल बिंदी जैसी पतंग दिखाई दे रही थी। पतंग पकड़े कभी पैर आगे करता तो कभी पीछे। यह सुना था कि इतनी दूर तक गयी पतंगे छोटे बच्चो को साथ ले जाती है। यह डर भी मन मे लग रहा था। मैने भाई को जोर से आवाज लगायी। भाई ने सुना नही। मे कभी उछलता.सभी पैर पटकता। जैसे मैने कोई.शेर पकड़ लिया। नीचे से फिर आवाज आयी। भतीज मुझे दे। मैने नीचे देखा। पड़ोस वाले अंकिल थे। मैने मांजे का एक छोर नीचे कर दिया। अंकिल ने पतंग की डोर पकड़ ली। मै दौड़कर नीचे गया। अ़किल पतंग उतारने लगे। मेरे चेहरे पर किसी युद्ध के जीतने की गौरान्विती थी। मै मांजे की लच्छी कर रहा था। अंकिल पतंग उतार रहे थे। मै लच्छी करते थकने लगा था। आस पास कुछ लोग इकट्ठे हो गये। मेरे द्वारा इतनी बड़ी पतंग लूटने की बात सुनकर आश्चर्य कर रहे थे। अब पतंग काफी नजदीक आ गयी थी। बहुत बड़ी पतंग थी। हम उसे चौगी पतंग कहते थे। हमारे यहां इतनी बडी पतंग.बड़े बड़े पतंगबाज ही उड़ाते थे। पतंग को देखकर मेरा छोटा सा सीना चौड़ा हुए जा रहा था। अब थोड़ी देर मे पतंग मेरे हाथ मे आने वाली ही थी। बहुत बड़ी पतंग थी। अंकिल का हाथ भी थकने लगा था। मै भी भाई की बाट देख रहा था। वै चरखी लावे तो मै मांजा उसमे लपेटु। पतंग अब काफी नजदीक थी। अंकिल दूसरी पतंगो से बचाकर उसे उतार रहे थे। अभी उतार ही रहे थे कि एक दूसरी पतंग ने मेरी पत़ंग फर्राट से काट दी। अंकिल हाथ मे धागा लिये असहाय से कभी मुझे कभी पतंग काटने वाली पतंग को देख रहे थे। जिस.पतंग ने हमारी पतंग को काटा वो राक्षस की तरह हमारे ऊपर सरसराट करते हुए उड़ रही थी। मै अपना मुंह ढिला किये सबको देख रहा था।
ऐसे ही किस्से हम गालो पर अंगुलिया टिकाये सुनते थे।
Friday, April 17, 2020
लॉक डाउन का एक दिन
मै अपने नित्य कर्म, पूजा पाठ, योग ध्यान करने के बाद आफिस की ओर निकलता हूं। वैसे तो लाक डाउन के कारण सारे सरकारी कार्यालय बंद है परन्तु मै जिला प्रशासन मे कार्यत हूं इसलिए जाना पड़ता है। सड़क पर एका दुक्का लोग होते है। सारी दुकाने बंद है मानो किसी बेहोशी की हालत मे हो। दुकानो के आगे की चौकियो पर कुछ कबूतर बैठे है जो एक दूसरे के साथ अठखेलिया कर रहे है। हवा चलने पर सड़क पड़े कूड़े मे पड़ी पालिथिन की थैलियां उड़ने लगती है। दूर दूर तक सड़क बिलकुल खाली दिखाई देती है ऐसा लगता है जैसे शहरवासी शहर छोड़कर कहीं चले गये है। थोड़ी दूर चलते ही जस्सूसर गेट पर कुछ पुलिस वाले खड़े है। कुछ पुलिस वाले एक दुकान की लम्बी चौकी पर छाया मे बैठे है। दस बजे तक धूप तेज हो जाती है। सड़क पर गिर कर चमकती है। कहीं से कोई आवाज नही आ रही। सड़क पर चहलकदमी कर रहे पुलिस के सिपाहियो के जूतो की आवाजे सुनाई दे जाती है। दो मेडिकल की दुकाने खुली हुई। उस पर भी एक दो आदमी ही दवाई खरीद रहे है। आगे पुलिये पर चढ़ता हूं तो पूरा पुलिया किसी लंबे गलियारे की तरह दिखता है। पुलिये के ऊपर से आस पास के घरो की खाली छत्ते दिखाई देती है। एसा लग रहा था जैसे एक साथ कई छत्ते धूप मे सूख रही है। पुल से उतरते ही खाली पड़ा फड़ बाजार दिखाई देता् है। सामान्य दिनो मे फड़बाजार मे पैर रखने को जगह नही होती है परन्तु इस समय बिलकुल विरान है। फड़ बाजार के मार्ग के खड्डे और बड़े बड़े पत्थर साफ दिखते है। तेज हवा के साथ कचरे मे पड़े कांदो के छिलके उड़ने लगते है। कुछ गाये बैठी ऊंघ रही है। आगे कुछ दूरी पर चलने पर हैड पोस्ट आफिस के पास पुलिस वाले खड़े है। खाली सड़क पर आने वाले एक दुक्का लोगो पर नजर रख रहे है। मै उनके पास पहुंचता हुं तो मेरे को रोकते है। मै रूककर अपने आफिस का कार्ड बताता हुं तो वे मेरे को जाने देते है। आगे हनुमानजी का मंदिर है। इस समय लाक डाउन के कारण शहर के सारे मंदिर बंद है। यह मंदिर भी बंद है। आगे लोहे की् ग्रिल के गेट बने हुए है। इस ग्रिल मे से हनुमान जी की छवि दिखाई दे जाती है। दो चार लोग उस ग्रिल मे से दर्शन कर रहे थे। मंदिर के आगे और कोई नही था। मंने भी अपनी बाईक रोककर हनुमान जी के दर्शन किए। हर रोज आफिस जाते वक्त मै हनुमान जी के दर्शन करता हुं। फिर आगे निकलता हुं। आगे सड़क के किनारे जूनागढ़ के आगे विज्ञापनो के बड़े बड़े होर्डिग्स लगे है। होर्डिग्स ऐसे लग रहे जैसे वे खाली सड़क को देख रहे है। आगे सार्दुलसिंह जी सर्किल है जहां पर सार्दुशसिंह जी की मूर्ति कोटगेट तक खाली सड़क को देखती हुई प्रतीत होती है। सार्दुलसिंह सर्किल से निकलते ही मेरा आफिस आ जाता है। जिला कलक्टर कार्यालय।
आफिस के कुछ गाड़ियां और बाईक्स खड़ी है।इनमे कुछ गाड़ियो पर लाल बत्ती लगी है। ये कलक्टर और दूसरे अधिकारियो की गाड़ियां है। मै अपनी बाईक्स खड़ी करके आफिस की सीढ़ियां चढ़ता हुं। सबसे पहले रसद विभाग है जहां दस बारह लोग काम मे लगे हुए। तीन-चार लोग कम्पयूटर पर काम कर रहे है। एक कर्मचारी फोन अटेण्ड कर रहा है। एक फोन आता है कि मुक्ताप्रसाद नगर मे चार लोग कल से भूखे बेठै है। कर्मचारी तुरंत सम्बन्धित को बताता है। पीछे वाले कमरे में से दो कर्मचारी खाने के पैकेट लेकर बाहर आते है और गाड़ी मे बैठकर खाना पहुंचने के लिए निकल पड़ते है। दिनभर यहां ऐसे ही चलता है। फिर मे ऊपर अपने विभाग मे चल पड़ता हुं। पूरे रास्ते शांति पड़ी है लेकिध मेरे विभाग मे आपाधापी मची हुई है। कोई सरकार को सूचना ईमेल कर रहा है। कोई मीटिंग की तैयारी कर रहा है। कुछ लोग पीबीएम अस्पताल से सूचना ले रहे है। दूसरे कमरे मे कर्मचारी लोगो के पास जारी कर रहे है। ये विभाग चौबीस घंटे काम करते है। घर मे लोक डाउन मे लोग जहां समय बिताने के बहाने ढुंढ रहे होते है वही यहां कर्मचारियो को खाना खाने के लिए समय नही मिल पा रहा है। मेरे को भी एक सूचना तैयार करने के लिए कहा जाता है। मै जुट जाता हूं सूचना तैयार करने मे। काम करते करते कब शाम हो जाती है पता ही नही चलता है। फोन से सूचनाऐ लेकर मैने एक बड़ी सूचना तैयार की तब तक आठ बज चुके थे। मैने घर निकलने की तैयारी कर ली। अपना बैग उठाया और नीचे अपनी बाईक पर आ गया.
आसमान मे तारे निकल चुके थे। मेरे आफिस के आगे अभी भी गाड़िया और बाईक्स खड़ी थी। कुछ गाड़िया आ भी रही थी। आम दिनो मे रात को आठ बजे सार्दुलसिंह सर्किल के आगे रौनक रहती है। इन दिनो इस समय ऐसा लग रहा है जैसे रात के दो बजे है। सर्किल से कोटगेट को साफ देख सकते है। पुलिस के सिपाही रास्ते मे खड़े है। इस बार मेरे गले मे आफिस का आईडन्टी कार्ड लटका होने से मुझे नही रोका। जाते वक्त मे कोटगेट होकर जाता हुं। बंद पड़ी दुकानो के बी मे निसंग सा जाता हुं। कुछ दुकानो के छपरे की छाया सड़क पर पड़ रही है। दुकानो के आगे एक दो कुत्ते चल रहे है।आसमान मे चांद चमक रहा था। रोड़ लाईटो के बीच चादनी भी सड़को पर पड़ रही थी। पूरी सड़क पर सन्नाटा पसरा था। कही दूर से कुत्तो के भौंकने की आवाजे आ रही थी। कभी किसी चमगादड़ की आवाज भी आ जाती है। ऐसा लग रहा है में किसी जंगल मे से निकल रहा हुं। दिमाग मे भी एकांत और आशंकाऐ विचरण कर रही है। तभी सामने से एक एंबुलस निकलती है। मै जाती हुई एंबुलेस को देखता हुं। मेरी देह कांप जाती है। एक महामारी ने जीते जागते शहर को वीरान कर दिया। आगे कोटगेट, जोशीवाड़ा सब जगह अर्धरात्री का सन्नाटा है। मेरा शहर जो रात को भी जागता है। उसी सड़को पर वीरानी है। बदहवास से जानवर घूम रहे है। मै खाली सड़को पर चलता हुआ घर पहुंच गया। इस तरह बीतता है लोक डाउन मे मेरा दिन।






